गोड्डा

आपदा प्रबंधन प्राधिकार की समीक्षा बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की  अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
उक्त बैठक में उपायुक्त के द्वारा पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों, अग्निकांड से पीड़ित, वज्रपात में अथवा  विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्तियों के परिजनों /आश्रितों के द्वारा प्राप्त 34 आवेदनों की समीक्षा की गई जिसमें से 30 आवेदनो को स्वीकृति प्रदान की गई एवं 04 आवेदन को त्रुटि निराकरण हेतु निदेशित किया गया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सुशील रामानी, जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देवी  अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, सिविल सर्जन डॉ. एससी शर्मा सहित विभाग के कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button