शामली

कृषि फार्म से ट्रैक्टर चोरी

पूर्व नौकर पर शक; पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

कांधला :  थाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर में कृषि फार्म से ट्रैक्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने अपने पूर्व नौकर पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव गुज्जरपुर निवासी प्रेमेन्द्र ने बताया कि उनका ट्रैक्टर कृषि फार्म पर खड़ा था। सोमवार देर रात तक ट्रैक्टर सुरक्षित था, लेकिन मंगलवार सुबह खेत पहुंचने पर वह गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी ट्रैक्टर का कोई पता नहीं चला।

पीड़ित ने तहरीर में अपने पूर्व नौकर अमित निवासी गांव खानपुर, थाना तीतरो (जनपद सहारनपुर) पर संदेह जताया है। उसका कहना है कि आरोपी पहले उसके यहां काम कर चुका है और फार्म व ट्रैक्टर की पूरी जानकारी रखता था।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button