भरत पुर
नशे को ना कहो सुरक्षित जीवन को हां कहो
नशा: नाश का द्वार है" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
वैर । तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला सेशन न्यायाधीश श्री आशुतोष सिंह आढा द्वारा अग्रवाल बाल निकेतन पब्लिक स्कूल में ‘नशा: नाश का द्वार है’ एवं कई सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव श्री कन्नू जैन ने बताया कि श्रीमान अध्यक्ष महोदय ने विद्यालय में उपस्थित समस्त स्टाफ सदस्यों एवं बच्चों से नशा एक बुरी लत है जो हमें नहीं करना चाहिए, चाहे वह बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, शराब, गांजा, अफीम जैसी वस्तुओं का नशा हो या फिर आजकल चल रहे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नशे के बारे में भ्रामक प्रचार-प्रसार किया जा रहा हो के बारे में बच्चों से रूबरू हुए एवं नशे जैसी बुरी लत को संकल्प के साथ छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित सभी सदस्यों को बताया कि नशा करने से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को हानि होती है। नशे की बुरी लत लगने से हमारा भविष्य खराब हो जाता है। श्रीमान अध्यक्ष महोदय ने सभी को यह संकल्प दिलाया कि नशे को ना कहो एवं सुरक्षित जीवन को हां कहो जिससे हमारा भविष्य और हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।



