सिंगरौली

सासन पावर लिमिटेड के श्रमिकों ने खोला मोर्चा।

वेतन और पीएफ को लेकर दी कोर्ट जाने की चेतावनी।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सिंगरौली। सासन पावर लिमिटेड में कार्यरत श्रमिकों ने समय पर वेतन न मिलने, पीएफ जमा न होने और बोनस न मिलने को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्रमिकों ने प्रबंधन को आवेदन सौंपकर जल्द से जल्द मांगें पूरी करने की चेतावनी दी है।

श्रमिकों के मुख्य आरोप और मांगें

देरी से वेतन श्रम कानून के अनुसार हर महीने 1 से 7 तारीख के बीच मिलने वाला वेतन 20 से 25 तारीख को दिया जा रहा है।

पीएफ में गड़बड़ी: पीवीएन ग्रुप के कर्मचारियों का भविष्य निधि (PF) समय पर जमा नहीं किया जा रहा है।

बोनस का भुगतान नहीं: पिछले 5 वर्षों से कर्मचारियों को एरियर और फेस्टिवल बोनस नहीं मिला है।
श्रमिकों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नियमित वेतन, पीएफ और लंबित बोनस का भुगतान नहीं किया गया, तो वे श्रम न्यायालय (लेबर कोर्ट) और अन्य कानूनी विकल्पों का सहारा लेने के लिए मजबूर होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button