संभल

एसबीआई असमोली शाखा के सामने अतिक्रमण से ग्राहक परेशान।

बैंक और एटीएम तक पहुंचना हुआ मुश्किल।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

असमोली (संभल) कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा के मुख्य द्वार के सामने सड़क किनारे लगने वाले ठेलों और रेहड़ियों के कारण बैंक ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक के प्रवेश मार्ग और एटीएम के सामने अक्सर ठेले खड़े रहने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार कैश वैन को भी बैंक परिसर तक पहुंचने में दिक्कत होती है।बैंक आने वाले ग्राहकों का आरोप है कि ठेले और अस्थायी दुकानों के कारण बैंक के मुख्य गेट तथा एटीएम के सामने भीड़भाड़ बनी रहती है। बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग ग्राहकों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार लोगों को बैंक तक पहुंचने के लिए सड़क पर जोखिम उठाकर निकलना पड़ता है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पंचायत से मांग की है कि बैंक के सामने सड़क और प्रवेश मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि बैंक ग्राहकों को सुविधा मिल सके और कैश वैन सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button