संभल

वारिस-ए-पाक के उर्स ए मुबारक पर सजी 29वीं शरीफ की महफिल।

रात-भर चलता रहा नात और मकबत का दौर, कुल शरीफ में हुई दुआ।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

संभल। सरकार आलम पनाह वारिस-ए-पाक के 125 वा उर्स 29 वीं शरीफ के शक्ल में शानो शौकत के साथ मण्डी किशन दास सराय स्थित अंजुमने वारसिया चिश्तीया कादरिया में उर्स मुबारक सरकार वारिस पाक रह० मनाया गया।
इस अवसर पर महफिले जिक्रे रसूल, मजलिस शौहदाये कर्बला एवं तजकरा.ए. वारिस पाक किया गया महफिले मिलाद हाफिज मुशाहिद हुसैन एवं उनकी पार्टी ने फरमाई मौ० हारून व उनकी पार्टी ने मजलिस शौहदाये कर्बला यानी जिक्रे हुसैन किया तनवीर सम्भली एवं उनकी पार्टी ने आले हुसैन अलेह सलाम का जिक्र किया अपने-अपने समय अनुसार बुजुर्ग-गाने सिलसिला के कुल की रस्म अदा की गई। इसके साथ महफिले मुशायरा एवं तकरीर का दौर चला सलमान सम्भली, माजिद सम्भली, नौशाद सम्भली आदि ने अपने कलाम पेश किए। इस मौके पर खिताब के लिए आए जनाब हाफिज शाह फिरोज़ वारसी  ने कौम से खिताब फरमाते हुए रसूल एवं आले रसूल का दर्स देते हुए कहा कि उनसे मुहब्बत करो एवं उनके बताये हुए सीधे रास्ते पर चलो। नज्र ए मोला ए कायनात से प्रोग्राम का आगाज हुआ और 4 बजकर 13 मिनट पर सरकार वारिस.ए. पाक रह० के कुल शरीफ की रस्म के साथ प्रोग्राम का समापन हुआ। इस मौके पर सरपरस्ते जलसा हजरत मौलाना जिहानत हुसैन इसराइली वारसी ने मुल्क व कौम के लिए दुआ कराई। इस अवसर पर मौ० जिशान अली, मनाजिर हुसैन वारसी, रमीज इतरत वारसी, सैफ अली वारसी, फहीम वारसी, शरफ हुसैन वारसी, यासूब हुसैन वारसी, अयान हैदर वारसी, सारिम अब्बास वारसी, अनीस वारसी, शफीक वारसी, रईस वारसी, फहीम मुख्तार, महमूद वारसी,इकराम वारसी, नसीम वारसी, अजीम सैफी,उमर तुर्की,एहतेशाम अशरफी, साकिब वारसी, अकील वारसी, हाफिज जहीर वारसी, आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मौलाना जिहानत हुसैन इसराइली वारसी एवं संचालन सलमान सम्भली ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button