खैरथल
बीड़ा के अधीन आने वाले गाँवो को कर मुक्त करने के लिए विधायक दीपचन्द खैरिया ने लिखा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल । बीड़ा के अधीन आने वाले गाँवो के लिए कृषि भूमि बेचने पर आवासीय दर मूल्यांकन के आदेश जारी होने के बाद विधायक दीपचंद खैरिया ने वित्त सचिव राजस्व शासन सचिवालय जयपुर को पत्र लिख इन गांवों को इससे मुक्त रखने की मांग की है। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि विभाग की अधिसूचना एफ 2(2) वित्त/कर 2024-116 दिनांक 1 अक्टूबर 2025 अधिसूचना द्वारा नगरीय एवं पेरीफेरी क्षेत्र में 2000 वर्ग मीटर तक के क्षेत्रफल की कृषि भूमि के पहचान पर आवासीय दर से मूल्यांकन के आदेश जारी किए गए हैं। खैरथल-तिजारा जिले में बीडा भिवाड़ी के अंतर्गत 289 राजस्व ग्राम आते हैं, जो कि दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र में हैं। जहां कोई नगरीय क्षेत्र नहीं है, अधिसूचना से किसानों को अत्यधिक परेशानी हो रही है, क्योंकि कृषि जोत बहुत छोटी हो गई है और ऐसी छोटी जोतो में आवासीय दर से स्टांप ड्यूटी का भुगतान करना पड़ रहा है जो अनुचित है। विधायक खैरिया ने बीड़ा के अधीन आने वाले गांव को इससे मुक्त करने के लिए वित्त सचिव राजस्व शासन सचिवालय जयपुर को पत्र लिखकर मांग की है।



