हजारीबाग

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बिजली विभाग कर्मी की मौत, चालक वाहन समेत फरार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग शहर के पतरातू चौक पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिजली विभाग के एक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय ठाकुर के रूप में हुई है, जो हजारीबाग बिजली विभाग में कार्यरत थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजय ठाकुर अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग नगर निगम के उपमहापौर घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ राहत कार्य में जुट गए। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। वहीं फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के जिम्मेदार चालक की शीघ्र गिरफ्तारी तथा शहर में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button