संभल
आगामी त्योहारों के मद्देनज़र अमन कमेटी की बैठक संपन्न।
अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल जनपद संभल ने की सहभागिता।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
संभल। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सदर कोतवाली परिसर में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,जनपद संभल के हाजी एहतेशाम, नाजिम सैफी, फुरकान वारसी, दानिश खान, नबील इलाही, सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी सहभागिता करते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में आपसी भाईचारा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।



