बरेली
शिक्षक संघ आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, निशांत अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में आलमपुर जफराबाद ब्लॉक का गठन किया। जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों के लंबित एरियर व चयनवेतनमान जल्द लगवाने की मांग रखी। गठन की कार्यवाही जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय ने की। ब्लॉक अध्यक्ष निशांत मोहन उपाध्याय, मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पुत्तू लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय शर्मा, संगठन मंत्री सरिता सागर, सौरभ अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष प्रिया सक्सेना, मीडिया प्रभारी अवनीश उपाध्याय बनाए गए।
जिला मंत्री गिरजेश कुमार ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। बैठक में प्रदीप गुप्ता, अरविंद गंगवार, डॉ. अरुण, बचन सिंह, आदित्य शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।




