शामली

 मुख्यमंत्री की रैली से लौट रही महिला से टोल प्लाजा पर हाथापाई मारपीट का आरोप वीडियो प्रसारित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 चौसाना। मुख्यमंत्री की रैली से बस में समर्थकों के साथ लौट रही एक महिला ने पटनी प्रतापपुर टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर हाथापाई, मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। टोल टैक्स को लेकर शुरू हुए विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में टोल प्लाजा पर महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है, हालांकि दूरी अधिक होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि मारपीट कौन कर रहा है।
चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा निवासी महिला लता चौधरी ने बताया कि वह शुक्रवार को समर्थकों के साथ बस से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में शामिल होने गई थीं। उनका आरोप है कि सुबह बस के पटनी प्रतापपुर टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान टोल टैक्स को लेकर कर्मचारियों ने बहस की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बाद में बस को आगे जाने दिया गया।
महिला का आरोप है कि रैली से लौटते समय टोल प्लाजा पर दोबारा विवाद हो गया। इस दौरान टोलकर्मियों ने उनके साथ हाथापाई की, बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा और मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उन पर समझौता कर गांव लौट जाने का दबाव बनाया गया।
सूचना मिलने पर अहमदगढ़ चौकी प्रभारी अशोक कुमार व ओमवीर सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली।
इनका कहना है,
उधर, टोल प्लाजा के मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि टोल टैक्स को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। बाद में आपसी सहमति से समझौता हो गया और मामला शांत हो गया।
सार्वजनिक स्थान पर महिला के साथ कथित हाथापाई और अभद्रता के आरोपों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे हैं और पुलिस का कहना है कि यदि कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button