झुंझुनू

मंदिर निर्माण में सहयोग करने पर दानदाता का स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के निकटवर्ती गांव भारू का बास, संजय नगर  के रहने वाले पीटीआई प्रताप सिंह खीचड़ द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, सलाहकार मामराज महला एवं युवा तेजा सेना शहर अध्यक्ष सुनिल भाम्बू ने शाॅल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त प्रताप सिंह खीचड़ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button