बरेली
शिशु मंदिर में मातृ सम्मेलन, मां को बताया बच्चे की पहली पाठशाला

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में मातृ सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि पूजा बॉस, अध्यक्षा सुभाषिनी जायसवाल व मुख्य वक्ता मंजू अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन किया। प्रधानाचार्य संजीव पाण्डेय ने कहा बालक निर्माण में मां की भूमिका सर्वोपरि है। मंजू अग्रवाल ने कहा खेलकूद व रचनात्मक क्रिया से शिशु का विकास होता है। पूजा बॉस ने कहा मां बच्चे की प्रथम पाठशाला है। सुभाषिनी जायसवाल ने कहा शिशु घर का दीपक है। सुनील पुंडीर भी मौजूद रहे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन नीलम मिश्रा ने किया।



