बरेली

ABVMU के दीक्षांत समारोह में SRMS मेडिकल की तीन छात्राओं को गोल्ड,सिल्वर मेडल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय के 15 जुलाई 2026 को लखनऊ में हुए दूसरे दीक्षांत समारोह में SRMS इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज बरेली की तीन छात्राओं ने टॉप कर मेडल जीते। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने 2022 बैच की डा. निष्ठा भारद्वाज एमएस ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी को गोल्ड मेडल प्रदान किया। डा. साक्षी बंसल – एमडी रेडियोडायग्नोसिस और डा. प्रज्ञा महेश्वरी – एमडी साइकियाट्री को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। तीनों ने अपने पीजी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। समारोह में मुख्य अतिथि सर्जन वाइस एडमिरल कृष्णा एम. अधिकारी, विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह उपस्थित थे। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक देव मूर्ति, डायरेक्टर आदित्य मूर्ति और प्रिंसिपल डा. एमएस बुटोला ने छात्राओं को बधाई दी। आदित्य मूर्ति ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button