साहेबगंज
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के तहत डिजिटाइजेशन कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत साहिबगंज जिले में गणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर संचालित है। दिनांक 18 जुलाई 2026 अपराह्न 4:00 बजे तक प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जिले के कुल 8,72,147 गणना प्रपत्रों का वितरण 100% किया जा चुका है।इनमें से 4,89,031 गणना प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन पूर्ण किया गया है,जो कुल वितरित प्रपत्रों का 56.07 प्रतिशत है।विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति के अनुसार,01राजमहल विधानसभा क्षेत्र में3,61,893प्रपत्रों के विरुद्ध 2,20,286 प्रपत्रों 60.87 प्रतिशत 02-बोरियो विधानसभा क्षेत्र में 2,87,298 प्रपत्रों के विरुद्ध 1,43,461 प्रपत्रों 49.93 प्रतिशत तथा 03 बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 2,22,956 प्रपत्रों के विरुद्ध 1,25,284प्रपत्रों56.19प्रतिशत का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया जा चुका है।इसी क्रम में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण Special Intensive Revision-SIR 2026 अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने 02 बोरियो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रखंड बोरियो संचालित डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्रगति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा ASDDF सूची की तैयारियों के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक जानकारी ली।उन्होंने निर्देश दिया कि 22 जुलाई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर ASDDF सूची का अनिवार्य रूप से प्रकाशन किया जाए तथा निर्धारित प्रपत्र के अनुसार बैठक की कार्यवाही Proceedings भी तैयार कर समय पर उपलब्ध कराई जाए।इसके उपरांत उपायुक्त ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां संचालित मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया।उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी प्रविष्टियां निर्धारित मानकों के अनुरूप त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण की जाएं तथा अभियान से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ संपादित किए जाएं।उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण अभियान है।इसमें सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूर्ण जिम्मेदारी,समन्वय एवं गंभीरता के साथ कार्य करें,ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण सही एवं अद्यतन रूप में मतदाता सूची में दर्ज हो सके।



