
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज कोटालपोखर बरहड़वा-पाकुड़ मुख्य पथ पर कोटालपोखर थाना क्षेत्र के ढाटापाड़ा मोड़ के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया।बरहड़वा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही वाहन संख्याJH 04A 7677बोलोरो ने सड़क किनारे खड़ी सवारी से भरी ऑटो रिक्शा को ठोकर मार दी।टक्कर के बाद बोलोरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पुलिया के गड्ढे में पलट गई।इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार कुल 5लोग घायल हो गए।घायलों में सबसे गंभीर चोट बरहड़वा थाना क्षेत्र के महादेवपुर निवासी19 वर्षीय मंडल हेम्ब्रम को आई है। वहीं बोलोरो पर सवार लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं।घटना के बाद ढाटापाड़ा,दुखियाटोला और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही कोटालपोखर थाना केASIमनोज मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेजा।जहां सभी का इलाज चल रहा है।वही गंभीर रूप से घायल मंडल हेम्ब्रम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलोरो को जब्त कर लिया है।आगे मामले की छानबीन की जा रही है।



