बरेली

अधिकार सेना ने लादेन मंसूरी को सौंपी बरेली की कमान

समर्थकों में भारी उत्साह, संगठन विस्तार का ऐलान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। ‘आजाद अधिकार सेना’ ने संगठन विस्तार करते हुए पूर्व सांसद प्रत्याशी लईक मंसूरी के पुत्र लादेन मंसूरी को बरेली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने नियुक्ति पत्र सौंपा।
लादेन मंसूरी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरते हुए पार्टी को हर ब्लॉक व पंचायत स्तर तक मजबूत करेंगे। जिले में भ्रष्टाचार, पुलिस की मनमानी और जनसमस्याओं के खिलाफ सड़क से लेकर दफ्तरों तक आंदोलन चलाया जाएगा।
नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं व मिठाइयों से उनका स्वागत किया। पार्टी को ग्रामीण और अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button