बरेली

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवन तोड़ने पर सपा का विरोध

"शिक्षा के मंदिरों पर बुलडोज़र, भाजपा सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद करना चाहती है"

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने का नोटिस तत्काल वापस लेने की मांग की गई। सपा नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में हजारों छात्र पढ़ रहे हैं। ध्वस्तीकरण से उनकी पढ़ाई बाधित होगी और भविष्य अंधकारमय होगा। यह कदम शिक्षा के अधिकार पर सीधा हमला है।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध में शिक्षा संस्थानों को निशाना बना रही है। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, विधायक अताउर रहमान व शहज़िल इस्लाम ने कहा कि यदि कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो समाजवादी पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button