साहेबगंज
SIR को लेकर लोगों से अपील, दस्तावेज समय पर जमा करें,तारिक अनवर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के मंडरो प्रखंड अंतर्गत बच्चा पंचायत के समाजसेवी एवं पत्रकार तारिक अनवर ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वेSIR,Special Intensive Revisionअभियान के तहत अपने सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करें और मतदाता सूची से संबंधित सत्यापन कार्य में प्रशासन का सहयोग करें।उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में है या जिन्हें नया नाम जोड़ना,सुधार करना अथवा अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी है,वे निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित अधिकारी से संपर्क करें और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं।तारिक अनवर ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही तरीके से मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।वही उन्होंने विशेष रूप से युवाओं महिलाओं एवं ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे अपने परिवार के सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना न पड़े।



