साहेबगंज
लंबित भुगतान को लेकर ममता वाहन संचालकों ने साहिबगंज उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
जल्द भुगतान की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के विभिन्न ममता वाहन संचालकों ने लंबित भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।2023से नहीं हुआ भुगतान वाहन संचालकों ने बताया कि वर्ष 2023से अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके कार्य का भुगतान नहीं किया गया है।भुगतान नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।संचालकों ने कहा कि समय पर भुगतान नहीं होने से वाहन संचालन,चालक का वेतन, रखरखाव और अन्य खर्चों का वहन करना कठिन हो गया है।उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात संबंधित अधिकारी से हुई।अधिकारियों ने संचालकों को आश्वस्त किया कि मामला उनके संज्ञान में है।इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए भुगतान की दिशा में विचार किया जाएगा।ममता वाहन संचालकों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्या का जल्द समाधान करेगा, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।



