बरेली

“कैच-अप विधि से कमजोर छात्र-छात्राओं का होगा सर्वांगीण विकास” – खंड शिक्षा अधिकारी पूरनलाल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवीनगर में मंगलवार को शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
बैठक का संचालन महावीर प्रसाद, सपना वर्मा, औसाफ मलिक एवं मनोहरलाल सागर ने किया। बैठक में निपुण लक्ष्य, 10 प्रमुख शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं का अनुपालन, कैच-अप यूपी शिक्षण कार्यक्रम के संचालन और पठन प्रवृत्ति को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। सभी शिक्षकों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी क्यारा पूरनलाल ने कहा कि “कैच-अप विधि के माध्यम से कमजोर छात्र-छात्राओं की पहचान कर विशेष शिक्षण कराने से उनका सर्वांगीण विकास होगा। शिक्षक निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को गंभीरता से लागू करें।”
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या रेनू गुप्ता, ओमेंद्र पाल सिंह, आभा सक्सेना, ऋचा सक्सेना, इफ्फत महमूद, बलबीर सिंह, ऋतु, संतोष मिश्रा, नीता जोशी, रेनू, बीना शर्मा, रिंकी कश्यप, अशोक गुर्जर, चंद्रपाल सिंह, मीनाक्षी, हेमलता, शुचि गुप्ता, अचल सक्सेना सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
अंत में प्रधानाचार्या रेनू गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button