खैरथल
22 जुलाई को जिले की 5 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलोअर्स शिविर 21 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत जिले में 22 जुलाई 2026 से ग्राम पंचायतवार ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
22 जुलाई को उपखंड किशनगढ़बास की ग्राम पंचायत कोलगांव स्थित अटल सेवा केन्द्र, उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत गुणसार स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उपखंड तिजारा की ग्राम पंचायत गोठड़ा स्थित अटल सेवा केंद्र, उपखंड टपूकड़ा की ग्राम पंचायत निंबाहेड़ी स्थित राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालय, तथा उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत उलाहेड़ी स्थित अटल सेवा केन्द्रों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान, राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


