साहेबगंज

जिरवाबाड़ी थाना में डीएसपी रविकांत साव ने ली अपराध समीक्षा बैठक

लंबित केसों के निष्पादन का दिया निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिरवाबाड़ी थाना परिसर में मंगलवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक रविकांत साव ने की।बैठक में थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न कांडों की गहन समीक्षा की गई। डीएसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए अनुसंधान की गति तेज करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, प्रत्येक केस में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान डीएसपी ने अनुसंधान पदाधिकारियों से केस डायरी की प्रगति,साक्ष्य संकलन,आरोपियों की गिरफ्तारी और चार्जशीट दाखिल करने की स्थिति की जानकारी ली।साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।उन्होंने सभी अधिकारियों को पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और हर मामले में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।वही बैठक में थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button