बहराइच

अपार जनसैलाब देखकर गदगद हुए मुख्यमंत्री, विधायक सुरेश्वर सिंह की मंच से की सराहना

भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बहराइच। महसी विधानसभा के तेजवापुर स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में उमड़े अपार जनसैलाब को देखकर मुख्यमंत्री काफी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। उन्होंने मंच से उपस्थित जनसमूह का अभिवादन करते हुए बहराइच की जनता का आभार व्यक्त किया। भारी बारिश और विपरीत मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की उन्होंने खुले मंच से सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान महसी विधायक सुरेश्वर सिंह एवं भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक सुरेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब बेटियों के विवाह तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को आपदा की श्रेणी में शामिल कर पीड़ित परिवारों को राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्णय के लिए बहराइच की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहराइच में दिखाई दे रहा विकास यहां की जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कभी आकांक्षी जिला रहा बहराइच आज प्रेरणादायी जिला बन चुका है। यह इस बात का प्रमाण है कि जनता का एक सही वोट किसी क्षेत्र की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के पास संसाधनों और धन की कोई कमी नहीं थी, लेकिन विकास के लिए नीयत का अभाव था। वर्तमान सरकार की स्पष्ट नीति और ईमानदार कार्यशैली के कारण आज बहराइच तेज़ी से विकास और समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुरक्षा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक सुभाष त्रिपाठी, विधायक सुरेश्वर सिंह, विधायक अनुपमा जायसवाल, विधायक रामनिवास वर्मा, विधायक सरोज सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पांडेय, धर्मेंद्र शुक्ला, संजय त्रिवेदी, शशिकांत त्रिपाठी, सर्वजीत सिंह गुड्डू, मुख्तियार चौहान, विद्याधर बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप सैनी, धीरेंद्र प्रताप सिंह बेटू, सतीश हिन्दू, रामनिवास जायसवाल, रामकुमार बाजपेई, विजय सिंह, विवेक सिंह, पिंटू सिंह, डीके सिंह,गौरव सिंह, प्रमोद मिश्रा रिंकू, सुशील त्रिवेदी, संजय त्रिपाठी, रामबहोरन मिश्रा, योगेश्वर सिंह, अभिजीत मिश्रा, नीरज कनोजिया, पंकज उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button