बहराइच

शिक्षक दिवस पर भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने कायम की नई मिसाल

विधानसभा महसी के सेवानिवृत्त शिक्षकों के घर-घर पहुंचकर किया सम्मान, लिया आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बहराइच। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने शिक्षकों के सम्मान की अनूठी पहल करते हुए एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने विधानसभा महसी क्षेत्र में निवासरत सेवानिवृत्त एवं बुजुर्ग शिक्षकों के घर-घर पहुंचकर अगं वस्त्र व फूल माला से उनका सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। इस पहल की शिक्षकों के साथ-साथ पुरे क्षेत्रवासियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। लोगों ने बताया कि शिक्षक सम्मान का यह कार्यक्रम शिक्षक दिवस से लगातार जारी है। जिसके क्रम में भाजपा नेता द्वारा विधानसभा क्षेत्र के मंडल महसी अन्तर्गत औराही, नकवा, महसी, परसोहना, महराजगंज, प्यूली सिपहिया, सधुवापुर, बाजपेई पुरवा, लखनापुर, शिवगढ़, सिकंदरपुर, चंदपइया, पहरवा, नथुवापुर, हरदी, भगवानपुर, गदामार कला, एरिया, नयापुरवा, फुलवरिया, बभनौटी शंकरपुर, करेहना, कायमपुर, लोधौनी और डिहवा समेत विभिन्न गांवों में पहुंचकर सौ से अधिक शिक्षकों का सम्मान किया जा चुका है। भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र का निर्माता होता है। हमारे जीवन में शिक्षक का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शिक्षक समाज और देश का भविष्य तय करते हैं। शिक्षक जीवन की वह मजबूत नींव होते हैं, जो हमें सही दिशा, प्रेरणा और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अमूल्य है। मेरा सौभाग्य है कि मैं उनके घर पहुंचकर उनका अमूल्य आशीर्वाद प्राप्त कर रहा हूं।” भाजपा कार्यकर्ताओ ने बताया कि विधानसभा महसी में करीब 500 से अधिक सेवानिवृत्त एवं बुजुर्ग शिक्षक निवासरत हैं। अखंड प्रताप सिंह द्वारा सभी शिक्षकों तक पहुंचकर उनका सम्मान करने का लक्ष्य रखा गया है। सम्मान का यह अभियान लगातार जारी है।
शिक्षकों ने अखंड प्रताप सिंह की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामान्यतः शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होते हैं,और कार्यरत शिक्षकों का सम्मान किया जाता है लेकिन हम सेवानिवृत्त शिक्षकों के घर जाकर उनका सम्मान करना वास्तव में भावनात्मक और सराहनीय पहल है। क्षेत्र में इस अभियान को लेकर चारों तरफ चर्चा और प्रशंसा हो रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, शशिकांत त्रिपाठी, संजय त्रिवेदी, रामकुमार बाजपेई, रामललन बाजपेई, पिंटू सिंह, आलोक चक्रवर्ती, उमाशंकर मिश्र, डीके सिंह, सुशील त्रिवेदी, संजय त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button