दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

अलग-अलग विभागों से जुड़ी सीएजी रिपोर्ट सदन में पेशविपक्ष का हंगामा

bjp-aap विधायक भिड़े

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही की शुरूआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई। प्रश्नकाल को लेकर विधानसभा में हंगामा हो गया। विपक्ष के आरोपों का मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा ने जवाब दिया।
विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। कार्यवाही की शुरूआत राष्ट्रीय गीत ह्यवंदे मातरम्ह्ण के साथ हुई। दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरूआत से पूर्व शुक्रवार को विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को पुष्पमालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका अभिनंदन किया और दिल्ली लक्ष्मी योजना लागू करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना विश्वास और उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना दिल्ली की महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
अलग-अलग विभागों से जुड़ी सीएजी रिपोर्ट सदन में पेश की गई। उधर, प्रश्नकाल को लेकर विधानसभा में हंगामा हो गया। विपक्ष के आरोपों का मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा ने जवाब दिया। कपिल मिश्रा ने कहा कि पिछली सरकार में प्रश्न काल हुआ ही नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र का पहला दिन है लेकिन विपक्ष की गंभीरता नहीं दिखाई दे रही।
कपिल मिश्रा ने कहा, पिछले पांच साल के कार्यकाल में आम आदमी पार्टी की सरकार में पांच प्रश्न काल भी नहीं हुए, विपक्ष ने अगर यह सवाल उठाया है तो उन्हें जवाब भी सुनना पड़ेगा, और सबसे बड़ी बात यह है कि नेता विपक्षी सदन से गायब है जो कि यह साबित करता है कि आखिर विपक्ष कितना गंभीर है।
सदन में आप-भाजपा विधायक भिड़े
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आम आदमी पार्टी विधायक कुलदीप कुमार और भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी के बीच बहस हो गई।
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “देश में एक बहुत बड़ी योजना आने जा रही है। यह हमारी बहनों के लिए लक्ष्मी योजना है, जिसके तहत 2500 रुपये प्रति माह दिया जा रहा है। इसे लेकर हमारे प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था। आज हम सरकार को, मुख्यमंत्री को इसके लिए बधाई देना चाहते हैं। ये एक वो सोच है जो बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगी। इसके लिए आज विधानसभा जरूर मुख्यमंत्री को बधाई देगी। इसके अलावा कई सारे मुद्दे हैं। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के बड़े नेता जिन्हें उम्र कैद की सजा हुई, दिल्ली में दंगे करवाए, इस पर भी आज जरूरी चर्चा की जानी चाहिए।’
‘मुफ्त साइकिल वितरण योजना’ में आम आदमी पार्टी द्वारा कथित घोटाले के आरोप पर उन्होंने कहा, ‘उनके पास कोई अन्य मुद्दा नहीं है। झूठ, कपट और बेईमानी ही आम आदमी पार्टी का नाम है। आज भी आम आदमी पार्टी एक भी कागज लाकर बताए कि कहां पर घोटाला हुआ है। दिल्ली में छात्राओं को साइकिल देने की और बहनों को 2500 रुपये देने की ये योजना उनसे बर्दाश्त नहीं हो रही है।’
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी योजना पर कहा, ‘मुझे खुशी है कि मेरी दिल्ली की बहनें खुश हैं और जो वादा हमने दिल्ली की बहनों से किया वो हम निभा पा रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, मैं दिल्ली की बहनों से कहना चाहूंगी कि मैं हमेशा से उनके साथ हूं। पीएम मोदी की नेतृत्व वाली ये सरकार उनके साथ है। उनके सम्मान में, उनके सशक्तिकरण के लिए हम सदैन निर्णय लेंगे।”
Ñदिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा, बहुत समय से एनसीआर में अलग-अलग विश्वविद्यालयों के चलने के कारण दिल्ली की जनता और शिक्षाविदों की मांग थी की दिल्ली में भी प्राइवेट विश्वविद्यालयों को काम करने का अवसर मिले। देश में अलग-अलग राज्यों ने प्राइवेट विश्वविद्यालयों को जगह दी है और कम से कम कानूनों के साथ उच्चतम गुणवत्ता की शिक्षा बच्चों को मिले उसमें सरकारी संस्थानों के स्तर को भी ऊंचा किया जाए और साथ-साथ जो हमारे राज्य का पैसा बाहर के राज्यों और देशों में जाता है उसको भी रोकते हुए भारतीय मानकों के आधार पर प्राइवेट विश्वविद्यालय काम करें इस पर सरकार विचार कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button