हापुड़

मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 5 घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button