दिल्ली

डॉ. अनिल जैन एफसीआई की परामर्शदात्री समिति के सदस्य नामित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नई दिल्ली। खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार ने प्रख्यात योग गुरु, समाजसेवी एवं जन स्वास्थ्य प्रवर्तक डॉ. अनिल जैन को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया है। उनका कार्यकाल दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक रहेगा।

डॉ. अनिल जैन पिछले कई दशकों से जनसेवा, स्वास्थ्य, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, कृषि और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे वर्तमान में जैन आरोग्य नेचुरोकेयर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हैं और स्वास्थ्य शिविरों, योग कार्यक्रमों तथा जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों का संचालन करते रहे हैं।

वे कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के बोर्ड सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा नागरिक उड्डयन, रेल, ग्रामीण विकास और संचार मंत्रालयों की विभिन्न सलाहकार एवं मॉनिटरिंग समितियों में भी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

कृषि व्यापार, खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और किसानों-उपभोक्ताओं से जुड़े विषयों में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. जैन ने योग, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली पर पुस्तकें भी लिखी हैं। सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

एफसीआई की परामर्शदात्री समिति में उनके नामांकन का विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button