
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोहसीन घरमसी उर्फ बिचपुरी का बताया जा रहा है। कि ग्रामीणों ने मिट्टी से बंद पड़े एक कुएं के पास कूड़े में नवजात बच्ची का शव पड़ा देखा तो सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जिसमें घटना की जानकारी मिलते ही मंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। लेकिन पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे और लोगों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है।कि बच्ची को यहां कौन और कब फेंक कर गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है।कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तथा इस घटना के बाद गांव में आक्रोश है। और लोगों ने बच्ची को फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।



