गोड्डा

संजीवनी आजीविका संसाधन केंद्र द्वारा विभिन्न जगहों पर किया गया पौधारोपण

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।

ठाकुरगंगटी (गोड्डा): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा गठित संजीवनी आजीविका संसाधन केंद्र द्वारा प्रखंड अंतर्गत दुनियाबांध, मानिकपुर, मोरडीहा, चांदा और बनियाडीह के संकुल संगठन कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर फलदार, छायादार के साथ-साथ अन्य प्रकार का भी पौधारोपण किया गया। मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हंसदा बेंजामिन और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के प्रखंड प्रबंधक प्रेम प्रकाश की अगवाई में पौधारोपण किया गया। वहीं अधिकारी द्वारा ने कहा कि पौधारोपण से कई प्रकार का लाभ हैं जिसमें वायु प्रदूषण को कम करता है, जलवायु परिवर्तन को काम करता है, मिट्टी के क्षारण को रोकता है, वन्य जीवन को बढ़ावा देता है, ऑक्सीजन का उत्पादन करता है, मनुष्य और पशुओं के लिए छाया प्रदान करता है। वहीं स्थानीय प्रजातियों के पेड़ लगाने के लिए स्वयं सहायता समूह की सदस्या व अन्य ग्रामीणों को सुझाव दिया। कहा कि प्रत्येक मनुष्यों को वर्ष में एक बार कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए और उसकी देखरेख अपने घर परिवार के सदस्यों, संतान आदि की तरह करना चाहिए।वहीं इस मौके पर एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तौर पर भी सबों ने एक-एक पौधा लगाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button