बरेली

डीएम की अध्यक्षता में फरीदपुर में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली । तहसील फरीदपुर सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता एवं विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
डीएम ने जनसामान्य की समस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कहा अधिकारी सुबह 9:45 से 12:00 बजे तक कार्यालय में बैठकर शिकायतों का निस्तारण करें और शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। सभी शासन की मंशानुसार आमजन से संवेदनशील व्यवहार करें।
समाधान दिवस में विद्युत, राजस्व, चकबंदी, कृषि, आवास व सड़क से जुड़ी शिकायतें आईं। ग्राम चन्दोखा के विद्युत कनेक्शन, शेखापुर में भूमि कब्जे व हरेला में प्लाई फैक्ट्री के दूषित पानी की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम ने 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास में कांवड़ियों को असुविधा न हो, इसके लिए तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा। अंत में तहसील परिसर में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एसडीएम विदुषी सिंह, डीडीओ दिनेश यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button