खैरथल

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

प्रातः 10:30 बजे से 3:00 बजे तक लिए जाएंगे नामांकन, आरओ एवं एआरओ लेंगे नामांकन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले की नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया कल 27 अगस्त से प्रारंभ होकर 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) द्वारा निर्धारित स्थानों पर प्रातः 10:30 बजे से 3:00 बजे तक से स्वीकार किए जाएंगे।
नगर परिषद भिवाड़ी के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर, भिवाड़ी को दिए जाएंगे। नगर परिषद खैरथल के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार खैरथल को दिए जाएंगे। नगर परिषद तिजारा के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, तिजारा को दिए जाएंगे। नगरपालिका किशनगढ़बास के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, किशनगढ़बास को दिए जाएंगे। नगरपालिका मुण्डावर के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, मुण्डावर को दिए जाएंगे।
इसी प्रकार नगरपालिका टपूकड़ा के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, टपूकड़ा को दिए जाएंगे। नगरपालिका कोटकासिम के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, कोटकासिम को दिए जाएंगे।
नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित आरओ एवं एआरओ द्वारा संपादित की जाएगी। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि एवं समय में संबंधित अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button