पाकुड़

MMDR Amendment Act के विरोध में 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति, विधायक सहित उपासना मरांडी हुए शामिल

Strategy finalized for the September 7 protest against the MMDR Amendment Act; MLA and Upasana Marandi participated.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति की आपात बैठक रविवार को महेशपुर स्थित प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मौजूद रहे। जिला सचिव माईकिल मुर्मू और केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी भी बैठक में शामिल हुईं। बैठक में आगामी 7 सितंबर को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम-2026 के विरोध में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि धरना-प्रदर्शन को लेकर पंचायत एवं गांव स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। सभी पंचायतों में माइकिंग और नगाड़े के माध्यम से लोगों को जागरूक करने तथा 7 सितंबर के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और जल, जंगल, जमीन तथा खनिज संपदा से जुड़े मामलों में राज्य की जनता का हित सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से झारखंड के हितों की आवाज उठाता रहेगा। विधायक ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुटता एवं अनुशासन के साथ धरना-प्रदर्शन की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर बैठक और जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों, खासकर महिलाओं, की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने कहा कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में केंद्र सरकार के उक्त कानून के विरोध में राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इस कानून से झारखंड को खनन से मिलने वाले राजस्व और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि झामुमो इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा और 7 सितंबर का आंदोलन शांतिपूर्ण एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। जिला सचिव माईकिल मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने की अपील की। जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद और प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम ने पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैईनुद्दीन अंसारी, जोशीमुद्दीन शेख और अल्तमस हेंब्रम, प्रखंड कोषाध्यक्ष सुनील कुमार साहा सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष-सचिव और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button