गोड्डा
छात्र नेता अफजल दुर्रानी ने उद्यान विभाग में करोड़ों के घोटाले पर उठाए गंभीर सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। छात्र नेता एवं एआईएसएफ के प्रदेश सह सचिव अफजल दुर्रानी ने झारखंड के उद्यान विभाग में पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस एवं अन्य संरक्षित संरचनाओं के नाम पर कथित अनियमितताओं और एक विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने के आरोपों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। झारखंड में उद्यान विभाग में पॉलीहाउस और संरक्षित खेती के नाम पर करोड़ों रुपये का संगठित खेल चल रहा है। समाजवादी शिक्षक सभा इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है। उन्होंने मांग किया है कि शशांका एग्रोटेक और अन्य दो कंपनियों का अवैध एक्सटेंशन तत्काल रद्द किया जाए, नए और निष्पक्ष RFP के माध्यम से अधिक से अधिक स्थानीय कंपनियों को एम्पैनल किया जाए, 2013 से अब तक हुए पूरे घोटाले की उच्च स्तरीय जांच हो।
संबंधित दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने इस पर रीढ़ नहीं दिखाई तो समाजवादी शिक्षक सभा किसानों और स्थानीय उद्यमियों के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।


