कैराना

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष  भिड़े, लाठी-डंडे चले;महिलाओं समेत पांच घायल

गांव मवी में विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, एक पक्ष के मां-बेटे समेत तीन और दूसरे पक्ष के पति-पत्नी घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। गांव मवी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष की मां और उसके दो बेटे शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से पति-पत्नी घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव मवी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से गफ्फारो पत्नी सलीम (65), फिरोज पुत्र सलीम और अरमान पुत्र सलीम घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों को चोटें आने के कारण उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से तासीम पुत्र इरशाद और उसकी पत्नी आमीन घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और चोट पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायत पुलिस को सौंप दी।पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटनाक्रम और मारपीट के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस विवाद के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button