शामली

 पहले चौकी पर घेरा, फिर रास्ते में रोका; युवक पर फायरिंग का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
  चौसाना। बिड़ोली चौकी से कुछ दूरी पर गुरूद्वारे के पास बुधवार तड़के एक युवक पर हथियारबंद युवको द्वारा हमला करने और फायरिंग किए जाने की सूचना से हडकम्प मच गया। पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में चार लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिन लोगो पर फायरिंग व मारपीट का आरोप लगाया गया है वह सभी खनन के काम से जुडे है।
ऊदपुर निवासी अंकित पुत्र हरपाल का आरोप है कि बुधवार 26 अगस्त की सुबह करीब पॉने तीन बजे की है। अंकित अपनी गाड़ी से बिड़ोली चौकी के सामने स्थित ऑनलाइन काम की दुकान पर आईएसटीपी बनवाने के लिए आया था। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी उसकी गाड़ी के आगे आकर रुकी। आरोप है कि बोलेरो से छह-सात युवक डंडे और हथियार लेकर नीचे उतरे। खतरा भांपकर अंकित ने अपनी गाड़ी वहां से हटाई और बिड़ोली चौकी की ओर चला गया।आरोपी भी उसका पीछा करते हुए चौकी तक पहुंच गए। आरोप है कि वहां चांद राणा ने उसकी गाड़ी पर हमला किया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अंकित दोबारा गाड़ी लेकर वहां से निकला तो आरोपियों ने उसका पीछा जारी रखा।
पीड़ित का आरोप है कि बिड़ोली गुरुद्वारे के पास सवारिया सेठ प्रॉपर्टी के निकट आरोपियों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। इसी दौरान चांद राणा ने कथित तौर पर उसे गोली मारने के लिए कहा। इसके बाद फायरिंग हुई। जिसमें अंकित बाल-बाल बच गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने हथियार लेकर उसका पीछा किया और दोबारा फायरिंग की।
अंकित ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में चांद राणा, आरिफ, आनंद और सरवर को पहचानने की बात कही है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button