खैरथल
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
महिलाथाने में लिया सुरक्षा का वचन, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला फेडरेशन जिला खैरथल की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर “पुलिस भाइयों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन पहल रोड स्थित महिला पुलिस थाने में किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की सभी सदस्यों ने पुलिस भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर बहनों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पुलिस भाइयों ने बहनों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें समाज में आगे बढ़ने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश महावर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, काता महावर, शालिनी अग्रवाल, सीमा महावर, रेनू अग्रवाल, दिव्या खंडेलवाल, बबीता खंडेलवाल, संतोष खंडेलवाल, गायत्री खंडेलवाल, सुमन खंडेलवाल, अन्नपूर्णा महावर, ज्योति महावर, संजू महावर, सारिका अग्रवाल सहित संस्था की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

