जामताड़ा

हजारों बहनों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कलाई पर बांधी राखी, बोले—हर बहन के सम्मान और अधिकार के लिए रहूंगा साथ

Elder sister Anjani Soren tied the Rakhi, and the Chief Minister sought her blessings; he extended Raksha Bandhan greetings to the people of Jharkhand.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा/मिहिजाम। रक्षाबंधन के अवसर पर जामताड़ा जिले के मिहिजाम में भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। हजारों बहनों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया। इस अवसर को लेकर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि बहनों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का पवित्र बंधन है। मंत्री ने अपने संदेश में कहा, “आज जामताड़ा के मिहिजाम में हजारों बहनों ने मेरी कलाई पर राखी बांधकर जो स्नेह और आशीर्वाद दिया, वह मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला पल था।” उन्होंने कहा कि वे हर बहन के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार के लिए हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, “मेरी हर बहन का सम्मान—मेरा सम्मान। आपका भाई हमेशा आपके साथ।” रक्षाबंधन के मौके पर मंत्री ने सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति अपना स्नेह और प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और बहनों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button