बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वाद; झारखंडवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
Elder sister Anjani Soren tied the Rakhi, and the Chief Minister sought her blessings; he extended Raksha Bandhan greetings to the people of Jharkhand.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के लिए भी भावनाओं से भरा रहा। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री की बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें रक्षा सूत्र बांधा और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। पारिवारिक एवं आत्मीय माहौल में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने अपनी बड़ी बहन का स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया तथा छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने समस्त झारखंडवासियों को श्रावण पूर्णिमा एवं पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाल जीवन की कामना की। इस आत्मीय अवसर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती रूपी सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं परिजन उपस्थित रहे।



