साहेबगंज
साहिबगंज में जादूगर एमके पंडित के जादू शो का आगाज
स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में जमेगा जादू का रंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज शहर के आजाद नगर स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को देर शाम प्रसिद्ध जादूगर एमके पंडित के भव्य जादू शो का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन स्वयंवर बैंक्वेट हॉल के संचालक संतोष कुमार ने फीता काटकर किया।इस दौरान जादूगर एमके पंडित ने अपने जादुई अंदाज में माला तैयार कर संतोष कुमार को पहनाकर उनका स्वागत किया।उद्घाटन के मौके पर संचालक संतोष कुमार ने कहा कि साहिबगंज शहर वासियों के मनोरंजन के लिए इस तरह के अनोखे और आकर्षक जादू शो का आयोजन किया गया है।आज के दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के मनोरंजन के लिए जादू का शो एक अलग तरह का अनुभव प्रदान करता है।उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि वे परिवार के साथ स्वयंवर बैंक्वेट हॉल पहुंचकर जादूगर एमके पंडित के हैरतअंगेज जादुई करतबों का आनंद लें।जादू शो के संचालक एल के मिश्रा ने बताया कि शो के दौरान दर्शकों को कई ऐसे रोमांचक और हैरतअंगेज जादुई करतब देखने को मिलेंगे,जिन्हें देखकर वे आश्चर्यचकित रह जाएंगे,वही इस जादू शो को लेकर शहर वासियों में उत्साह देखा जा रहा है।



