साहेबगंज

बरहेट के सिंगा गांव में नालसा योजनाओं पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
साहिबगंज जिला के बरहेट में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण NALSA एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में बरहेट प्रखंड के सिंगा गांव में नालसा की योजनाओं को जमीनी स्तर तक लागू करने के लिए मेगा ड्राइव,प्रथम चरण के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया कि 23 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत न्याय मित्रों द्वारा ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न योजनाओं,निःशुल्क विधिक सहायता,उनके कानूनी अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को संबंधित योजनाओं एवं विधिक सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।अभियान के तहत पैरा-लीगल वॉलंटियर्स-न्याय मित्र द्वारा गांव-गांव एवं घर-घर संपर्क कर लोगों को विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button