गोड्डा
दिल्ली सदर बाजार में चार मंजिला इमारत में काम करने के दौरान प्रवासी मजदूर की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ठाकुरगंगटी। ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के मोरडीहा गांव निवासी शेख सफीक उर्फ सिब्बो उम्र 33 बर्ष का दिल्ली स्थित सदर बाजार लहरी थाना क्षेत्र में काम करने के दौरान चार मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। इस संबंध में पिता शेख जलील ने बताया कि उनका पुत्र शेख सफीक गांव के ही संवेदक पप्पू पंडित का काम देश की राजधानी दिल्ली के सदर बाजार लहरी थाना क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। गुरुवार के दिन लगभग 2 :30 बजे काम करने के दौरान चार मंजिल से गिर गया।उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी जानकारी गांव के ही लड़के के द्वारा उन्हें प्राप्त हुआ। इधर, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही, पत्नी मीणा खातून, पति की मौत की खबर को सुनते ही बार-बार बेहोश हो रही है और बदहवास स्थिति में मोबाइल पर अपने पति की तस्वीर देख बिलखते हुए पति को याद कर रही है। वही, मृतक की पत्नी एवं चाची भी अपने पुत्र को याद कर बिलख रही है। बताते चले की मृतक की छोटी-छोटी पुत्री एवं एक छोटा पुत्र है। वहीं, मौके पर उपस्थित मृतक का भाई शेख जुबेर एवं शेख मुख्तार ने बताया कि जब उनके भाई के साथ यह घटना हुई तो बिल्डर के द्वारा एवं ठिकेदार के द्वारा काफी देर तक घटना को छुपाने की कोशिश की गई।मृतक अपने पत्नी के साथ पांच छोटे-छोटे बच्चे को छोड़ गए। अब ऐसी स्थिति में उनकी पत्नी के साथ बच्चे का भरण पोषण कैसे होगा, यह सवाल सिस्टम के समक्ष है।



