गोड्डा
पोड़ैयाहाट प्रखंड के झामुमो की बैठक में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पोड़ैयाहाट। MMDR AMEDMENT BILL 2026 जो झारखंड प्रदेश के साढे तीन करोड़ लोगों के लिए एक काला कानून है का जमकर विरोध हो रहा है। इसको लेकर पोड़ैयाहाट प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सूरज मंडल इण्टर महाविद्यालय, पोड़ैयाहाट में आहुत हुई। प्रखण्ड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा ने अध्यक्षता किया। बैठक में सभी पंचायतों से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में इस बिल के विरोध हेतु कई प्रकार का कार्यक्रम बनाया गया। जिसमें 31.08.26 तक सभी पंचायतों में कार्यकर्ताओं की बैठक की जाएगी। 03.09.26 तक प्रखंड के सभी बूथों पर बैठक कर आम जनों को इस बिल से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी देकदर जनजागरण कार्य किया जाएगा।
जनजागरण कार्यक्रम के तहत सभी हाटों और बाजारों में डहरुआ और नुक्कड़ सभा किया जाएगा। जगह जगह पर माँझी हाड़ाम, गोडाईत, योगमांझी, प्रधान एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस कानून के बारे मे बताया जाएगा। केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार 07 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में विशाल धरना का कार्यक्रम किया जाएगा। दौरान प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा ने कहा कि 07 सितंबर का धरना ऐतिहासिक धरना होगा। पोड़ैयाहाट प्रखण्ड मुख्यालय में धरना कार्यक्रम में लगभग हजार लोग शामिल होंगे। सभी लोग अपने अपने पारंपरिक हथियार ढोल, नगाड़ा, तामंक, तीर धनुष के साथ आयेंगे। केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेन्द्र टुडू ने कहा कि अभी तो ये झांकी होगा। यदि केन्द्र सरकार इस कानून को इसके बाद भी वापस नहीं लेगी तो अगली लड़ाई भयानक होगी। आवश्यकता पड़ी तो अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।
इस नाकेबंदी में एक भी ढेला कोयला निकालने नहीं देंगे।
वहीं, जिला उपाध्यक्ष श्याम हेंब्रम ने कहा कि इस बिल का पुरजोर विरोध करने के लिए आम लोगों ने मन बना लिया है।



