पाकुड़

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन

Monthly Lok Adalat organized at Pakur Civil Court.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में शनिवार को पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र की अध्यक्षता तथा प्रभारी सचिव विशाल मांझी की देखरेख में संपन्न हुआ। मासिक लोक अदालत के लिए कुल नौ बेंचों का गठन किया गया। विभिन्न मामलों की सुनवाई के दौरान कुल 18 वादों का निष्पादन किया गया। वहीं, पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर 1 लाख 93 हजार 749 रुपये का समझौता कराया गया। लोक अदालत के दौरान पक्षकारों को आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से मामलों के त्वरित निष्पादन के लाभों की जानकारी दी गई। मौके पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास सहित न्यायालय के कर्मी, अधिवक्ता, वादी-प्रतिवादी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button