सिंगरौली

बरगवां रेलवे स्टेशन मार्ग पर कीचड़ और जलभराव से बढ़ी परेशानी

ओवरब्रिज निर्माण के चलते पहले ही बढ़ा सफर, खराब सड़क से दुर्घटना का खतरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। बरगवां रेलवे स्टेशन के आसपास इन दिनों कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन और स्टेशन बाजार की ओर जाने वाले मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह पानी जमा होने के साथ सड़क पर कीचड़ फैल गया है, जिससे पैदल यात्रियों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चलने के कारण स्टेशन और बाजार की ओर जाने वाले लोगों को पहले ही वैकल्पिक रास्तों से चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। ऐसे में खराब सड़क, जलभराव और कीचड़ ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।
बताया जा रहा है कि बारिश के बाद मार्ग के कई हिस्सों में पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। फिसलन के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर गिरते नजर आते हैं। इससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थान की ओर जाने वाले मार्ग की यह स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। नगर प्रशासन को तत्काल मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था कराने के साथ सड़क की मरम्मत और कीचड़ हटाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। मिली जानकारी के अनुसार 25 तारीख से जो कई महिनो से आवागमन बंद पड़ा हुआ उसके एक सप्ताह में चालू होने की उम्मीद है जिसमें छोटी गाडियाँ चालू कराई जा सकती है ताकी आवागमन करने वालो को दिक्कतो का सामना ना करना पड़े !

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button