सिंगरौली

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने चरगोड़ा और बधमनबा विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी, विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की दी सीख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बधमनबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा में कलेक्टर को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने कलेक्टर गौरव बैनल एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह को राखी बांधकर पर्व मनाया। छात्राओं के स्नेह से अभिभूत कलेक्टर ने उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
कलेक्टर ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें। निरंतर प्रयास एवं अनुशासन के माध्यम से विद्यार्थी अपने परिवार, जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को भी विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया। उन्होंने प्राचार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित पठन-पाठन सुनिश्चित करने तथा विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बधमनबा का निरीक्षण किया। यहां विद्यार्थियों की कम उपस्थिति मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापक को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले शिक्षक महेश कुमार एवं रूपाली राव धेकर का वेतन काटने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नियमित विद्यालय आने और अपने साथियों को भी स्कूल आने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण किया। विद्यालय के सामने प्रतिदिन निर्धारित मीनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन की जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को भोजन की जानकारी आसानी से मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button