दिल्ली

अनिल कपूर के साथ अब ‘अक्खा इंडिया’ खेलेगा! 

स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अब वीकेंड्स होने वाले हैं और भी रोमांचक, क्योंकि ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस पर होने जा रहा है। हमेशा की तरह झकास अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह अनोखा रियलिटी शो 100 प्रतिभागियों को 13 लगातार चौंकाने वाले राउंड्स के लिए एक मंच पर लाएगा। हर खिलाड़ी ₹1 लाख की राशि के साथ खेल की शुरुआत करेगा, लेकिन हर गलत जवाब के साथ सामूहिक प्राइज पॉट बढ़ता जाएगा और ₹1 करोड़ तक पहुंच सकता है।

दुनियाभर में लोकप्रिय फॉर्मेट ‘द 1% क्लब’ पर आधारित इस शो में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मजेदार चैलेंजेस, खेल खेल में पूछी जाने वाली पहेलियां और कई दिलचस्प ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे। अनिल कपूर की सिग्नेचर एनर्जी के साथ ‘इंडिया के टॉप 1%’ भारत का नया वीकेंड ऑब्सेशन बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।

शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा*, “मैंने हाल ही में ‘इंडिया के टॉप 1%’ के लिए कुछ मॉक शूट्स पूरे किए हैं और मैं अभी से कह सकता हूं कि यह हाल के समय में मेरे सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट्स में से एक है। 100 प्रतिभागियों के साथ बातचीत करना और उनकी अनोखी कहानियां जानना सेट पर एक अलग ही ऊर्जा लेकर आता है।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस खेल में सिर्फ प्रतिभागी ही नहीं, बल्कि पूरा भारत हमारे साथ खेल सकता है, चाहे वह स्टार प्लस पर शो देख रहा हो या जियोहॉटस्टार पर। दादा-दादी और सास-बहू से लेकर परिवार के सबसे छोटे सदस्यों तक, हर कोई साथ बैठकर अनुमान लगाएगा, एक-दूसरे से मुकाबला करेगा और खूब हंसेगा। अब हर वीकेंड होगा और भी मजेदार, जब अक्खा इंडिया मेरे साथ खेलेगा!”

देखिए ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button