शामली

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने सार्वजनिक की आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। चिकित्सक के परिजनों की ओर से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद चौसाना चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक की है। पुलिस के अनुसार फुटेज में दो बाइकों पर सवार 11 युवक दिखाई दे रहे हैं, जो घटना के बाद भागते नजर आ रहे हैं।
फुटेज में एक बाइक पर छह और दूसरी बाइक पर पांच युवक सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button