बरेली

रिद्धिमा में भरतनाट्यम प्रस्तुति ‘कृष्णा लीला’ का मंचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार शाम भरतनाट्यम पर आधारित ‘कृष्णा लीला’ का मंचन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं आद्या ग्रोवर, अवंतिका, अंबिका शर्मा, अनिका टंडन, नायसा अरोड़ा, प्राग्वी अग्रवाल सहित अन्य ने ‘गोपाला राधे लोला’ की प्रस्तुति से की। इसके बाद ‘मधुर मूरति’, ‘श्री कृष्ण गोविंदा’, ‘स्वागतम कृष्णा’ और ‘कलिंगा नरतना तिल्लाना’ पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। भरतनाट्यम गुरु तनाया भट्टाचार्य ने ‘कृष्ण शब्दम’ पर प्रस्तुति दी। वाद्य संगत में सूर्यकांत चौधरी (वायलिन), अमर नाथ (तबला), डेरिक अमन जेम्स (कीबोर्ड) सहित अन्य ने साथ दिया।
इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋचा मूर्ति सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button