सिंगरौली

वार्ड 36 में सफाई अभियान तेज, पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने की जनसहयोग की अपील

जुवाड़ी-जयनगर बस्ती के गली-मोहल्लों में कराया जा रहा साफ-सफाई कार्य, स्वच्छता के लिए नागरिकों से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 जुवाड़ी एवं जयनगर बस्ती में विभिन्न स्थानों और गली-मोहल्लों में साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि स्वच्छ और सुंदर वार्ड के लिए नियमित सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पार्षद मिश्रा ने कहा कि सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ आम जनता का सक्रिय सहयोग भी जरूरी है। केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी से क्षेत्र को स्वच्छ नहीं रखा जा सकता, बल्कि प्रत्येक नागरिक को भी अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझनी होगी।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपने घर के साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी साफ रखने में सहयोग करे। कचरा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें, ताकि सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैले तथा बीमारियों से बचाव हो सके।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकता है तो उसे विनम्रता से रोककर स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। सामूहिक प्रयास और जनसहयोग से ही वार्ड को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button